गोण्डा- जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत होलापुर गाँव के रहने वाले 53 वर्षीय भुसैली ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने खेत के पास स्थित आम के पेड़ से प्लास्टिक के रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि मृतक अपनी पत्नी माया देवी से यह कहकर घर से निकला था कि वह सरसों काटने खेत को जा रहा है। कुछ देर बाद पत्नी खेत पहुँची तो देखा की अपने साथ लाये प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से खेत के पास आम के पेड़ से उसके पति का शव लटक रहा है। उसने इसकी सूचना गांव में दी। इस दौरान इस घटना की जानकारी पुलिस को होते ही वहाँ पहुंची वजीरगंज पुलिस ने मृतक के शव को पेड़ से उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के कारणों की जांच-पड़ताल पुलिस कर रही है।