सोमवार, 23 मार्च 2026

गोण्डा- पाटेश्वरी शक्ति संवाद में महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं, आयुक्त ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

शेयर करें:
गोंडा- देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर सोमवार को आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील की अध्यक्षता में “मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आई सात महिलाओं ने अपनी समस्याएं सीधे आयुक्त के समक्ष रखीं। आयुक्त ने सभी प्रार्थनाओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से मौके पर ही वार्ता की और समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए।
आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर एक सप्ताह में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इस दौरान अपर आयुक्त मीनू राणा भी मौजूद रही।