मंगलवार, 24 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: जारचा क्षेत्र में पुलिस की सख्ती: बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग, संदिग्धों की सघन चेकिंग!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: जारचा क्षेत्र में पुलिस की सख्ती: बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग, संदिग्धों की सघन चेकिंग!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

गौतमबुद्धनगर, 24 मार्च 2026।
दो टूक// पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से लगातार सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में ग्रेटर नोएडा जोन में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

डीसीपी/एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार ने थाना जारचा क्षेत्र के अंतर्गत बाजारों, प्रमुख सड़कों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल के साथ फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसीपी प्रशाली गंगवार ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की सघन चेकिंग करने के आदेश देते हुए कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया दी जा सके और आमजन को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करें। इस अभियान से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत होने के साथ ही असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।।