गौतमबुद्धनगर: नोएडा में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, सेक्टर-39 पुलिस की कार्रवाई में तमंचा व कारतूस बरामद!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
गौतमबुद्धनगर, 24 मार्च 2026।
दो टूक// नोएडा में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना सेक्टर-39 पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गोपनीय सूचना और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को महर्षि आश्रम के पास चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा और .315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अदनान हुसैन पुत्र मुबारिक हुसैन के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है।
अभियुक्त मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के भवानीगंज नयाबाजार का निवासी है, जबकि वर्तमान में वह दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में रह रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आ रहा है कि वह संदिग्ध परिस्थितियों में क्षेत्र में घूम रहा था, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया।
इस संबंध में थाना सेक्टर-39 में मु0अ0सं0 128/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब अभियुक्त के आपराधिक इतिहास और अवैध हथियार रखने के उद्देश्य की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।।
