मंगलवार, 24 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: जारचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: जारचा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

गौतमबुद्धनगर, 23 मार्च 2026।
दो टूक// जनपद में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जारचा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अवैध शस्त्र के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जारचा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस एवं बीट पुलिसिंग की मदद से कार्रवाई करते हुए खुरशेदपुरा जाने वाले मार्ग से आरोपी सोहेल पुत्र हनीफ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध .12 बोर तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोहेल (उम्र करीब 20 वर्ष) निवासी ग्राम नुरपुर, थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

इस संबंध में थाना जारचा में मु0अ0सं0 47/2026 के तहत धारा 9/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।।