बुधवार, 25 मार्च 2026

गोण्डा- अपराधिक धमकी देने व अश्लील वीडियो वायरल कर मानहानि करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना खरगूपुर पुलिस ने अपराधिक धमकी देने व अश्लील वीडियो वायरल कर मानहानि करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि थाना खरगूपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 314/2026, धारा 79, 351(3), 356(2) बीएनएस व 66ई/67बी आईटी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विनय पुत्र बेचनलाल निवासी ग्राम नगवा थाना गैड़ास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर को चिरकुटिया चौराहे से 300 मीटर आगे नगवा जाने वाले सड़क (बलरामपुर) से गिरफ्तार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 29.02.2025 को थाना खरगूपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना खरगूपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी विनय पुत्र बेचनलाल द्वारा उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया  था जिसके विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। इसमे विपक्षी जमानत पर छूटने के बाद प्रार्थिनी एवं उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी एवं अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है। इससे वादिनी की पुत्री अवसादग्रस्त है। तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज 25.3.2026 को थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान वांछित आरोपी अभियुक्त विनय पुत्र बेचनलाल को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।