बुधवार, 25 मार्च 2026

गोण्डा- चोरी के 15 गैस सिलेण्डर व अन्य सामान बरामद, पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे व निशानदेही पर सरकारी विद्द्यालयो से चोरी हुए सिलेण्डर व अन्य सामान सहित घटना में प्रयुक्त बाइक हुई बरामद

शेयर करें:
गोण्डा- पुलिस ने चोरी के 15 गैस सिलेण्डर व अन्य सामान बरामद किये है। इस मामले में थाना वजीरगंज पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशानदेही पर सरकारी विद्द्यालयो से चोरी हुए सिलेण्डर व अन्य सामान सहित घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि थाना वजीरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 109/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस व बढोत्तरी धारा 317(2), 318(4), 319(2) बीएनएस के अनावरण में पुलिस टीम द्वारा आधुनिक तकनीक “यक्ष एप” का प्रभावी उपयोग करते हुए यह सफलता प्राप्त की है। थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा घटना के अनावरण हेतु पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ डिजिटल पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए यक्ष एप का सहारा लिया गया। यक्ष एप के माध्यम से घटनास्थल के आसपास के उपलब्ध CCTV कैमरों की लोकेशन पर फुटेज तलाशे गए , जिसमें संदिग्ध चोर की फुटेज प्राप्त हुई। यक्ष ऐप के माध्यम से तरबगंज सर्किल के थानाक्षेत्रों में रहने वाले चोरों की सूची का अवलोकन किया तो ज्ञात हुआ कि संदिग्ध श्यामू मौर्या जो थाना उमरी बेगमगंज का निवासी है और पूर्व में भी थाना तरबगंज से गैस सिलेंडर चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है और जमानत पर जेल से बाहर है। संदिग्ध श्यामू को उसकी गतिविधियों के आधार पर पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई तो उसके द्वारा यह स्वीकार किया गया कि उक्त अभियोग से संबंधित घटनाओं को उसी ने अंजाम दिया है, अभियुक्त के कब्जे व निशानदेही पर 01 अदद मोटरसाइकिल, चोरी के 15 अदद गैस सिलेण्डर, 01 अदद कुकर एवं 2 अदद टिल्लू पम्प बरामद किए गए।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 20.3.2026 को वादी सन्तोष कुमार सिंह पू0मा0 विद्यालय कादीपुर शि0क्षे0 वजीरगंज द्वारा थाना पर तहरीर दी गयी कि बीती रात उच्च प्रा०वि० चन्दापुर वजीरगंज के किचन का ताला तोड़कर उसमे रखा गैस सिलेण्डर एक बड़ा भगौना, पानी का मोटर व राशन चोर उठा ले गये तथा उ0प्रा0 विद्यालय कादीपुर शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज के विद्यालय के किचन शेड का ताला तोड़कर उसमे रखा गैस सिलेण्डर, एक बड़ा व एक छोटा भगैना, टिल्लू मोटर व कमरे का ताला तोड़कर एक बोरी राशन भी उठा ले गये। साथ ही पू०मा० विद्यालय अनभुला वजीरगंज का ताला तोड़कर वहाँ से भी एक बोरी चावल चोरी कर ले गये। तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा पारंपरिक साक्ष्यों के साथ-साथ डिजिटल पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए “यक्ष एप” का प्रभावी उपयोग किया गया। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में थाना तरबगंज में विद्यालयों में चोरी से संबंधित एक अभियोग पंजीकृत था, जिसकी फीडिंग तरबगंज पुलिस द्वारा यक्ष एप में की गई थी। यक्ष एप पर उपलब्ध समान प्रकृति के अपराधों के विश्लेषण के आधार पर संदिग्ध अभियुक्त श्यामू मौर्या को चिन्हित कर पुलिस हिरासत में लिया गया। गहन पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को अपने द्वारा कारित करना स्वीकार किया गया और शत प्रतिशत बरामदगी कराई गई।
पूछताछ का विवरण-
पुलिस पूछताछ में अभियुक्त श्यामू मौर्या पुत्र शिवप्रसाद उम्र 28 वर्ष नि0 ग्राम भानपुरवा मौजा गंगरौली थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोण्डा द्वारा बताया गया कि उसी ने थाना क्षेत्र वजीरगंज में स्थित सरकारी विद्यालयों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाएं की हैं। वह रात्रि के समय सुनसान विद्यालयों को चिन्हित करके उनके कमरों के ताले तोड़कर वहां रखे गैस सिलेंडर, टिल्लू पम्प (पानी का मोटर), प्रेशर कुकर, बर्तन तथा खाद्यान्न (चावल, गेहूं आदि) चोरी कर ले जाता था। चोरी किए गए सामान को वह अपनी मोटरसाइकिल से ले जाकर अपने घर या अन्य सुरक्षित स्थानों पर छिपाकर रख देता था। बाद में इन सामानों को चलते-फिरते फेरीवालों या कबाड़ी/दुकानदारों को बेच देता था, जिससे प्राप्त धनराशि को उसने अपने निजी खर्चों एवं नशे में खर्च कर दिया है।