मंगलवार, 3 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा: सड़क हादसे में दो सगे भाई-बहन की मौत, वांछित ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा: सड़क हादसे में दो सगे भाई-बहन की मौत, वांछित ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में मोटरसाइकिल सवार सगे भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया था।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 28 फरवरी 2026 को थाना जारचा क्षेत्र के अंतर्गत चादर कम्पनी के पास, ग्राम बिसाहडा में ट्रैक्टर संख्या UP16FJ5705 के चालक द्वारा लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार नवीन (32 वर्ष) और उनकी बहन प्रियांशी (18 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया था। मृतकों के पिता की तहरीर के आधार पर थाना जारचा में मु0अ0सं0 035/26 धारा 281/106(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना जारचा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। दिनांक 03 मार्च 2026 को पुलिस ने वांछित अभियुक्त यतेन्द्र सिंह पुत्र अजब सिंह (उम्र करीब 48 वर्ष), निवासी ग्राम वीरपुरा, थाना जारचा, जनपद गौतमबुद्धनगर को वीरपुरा की झाल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर संख्या UP16FJ5705 मय ट्रॉली भी बरामद कर लिया है।


अभियुक्त का विवरण

नाम – यतेन्द्र सिंह
पिता का नाम – अजब सिंह
निवासी – ग्राम वीरपुरा, थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर
उम्र – लगभग 48 वर्ष

दर्ज अभियोग

मु0अ0सं0 35/2026
धारा 281/106(1) बीएनएस
थाना जारचा, गौतमबुद्धनगर

क्षेत्र में शोक और आक्रोश

सड़क हादसे में जवान बेटे और बेटी की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने भी लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के मीडिया सेल के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और आगे की जांच जारी है।।