गुरुवार, 12 मार्च 2026

अम्बेडकर नगर :नलकूप पर सो रहे बुजुर्ग किसान हत्या, इलाके में सनसनी।।||Ambedkar Nagar:An elderly farmer sleeping at a tube well was murdered, causing a sensation in the area.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
नलकूप पर सो रहे बुजुर्ग किसान हत्या, इलाके में सनसनी।।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर हंसवर थाना क्षेत्र के लगड़ी पृथ्वीपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब नलकूप पर सो रहे 80 वर्षीय वृद्ध बहाऊ की खून से लथपथ लाश बरामद हुई। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने जब नलकूप के पास वृद्ध को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने तत्काल इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हंसवर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हंसवर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस ने मौके का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।