गुरुवार, 26 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़: सेक्टर-58 पुलिस ने दो शातिर गिरफ्तार, चोरी की बाइक के पार्ट्स और ई-रिक्शा बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़: सेक्टर-58 पुलिस ने दो शातिर गिरफ्तार, चोरी की बाइक के पार्ट्स और ई-रिक्शा बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

नोएडा | 26 मार्च 2026

दो टूक// नोएडा पुलिस को वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल के अलग-अलग किए गए पार्ट्स, घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा और बाइक खोलने के उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 25 मार्च 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और चेकिंग अभियान के दौरान सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में ईएसआई कॉलोनी के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इमरान पुत्र रजबली और मोहम्मद सोनू पुत्र सरफुद्दीन के रूप में हुई है।

 चोरी कर पार्ट्स में बेचते थे बाइक

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बाइक चोरी कर उसे अलग-अलग पार्ट्स में खोल देते थे और फिर कबाड़ में बेच देते थे, जिससे पहचान से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि बरामद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को कुछ दिन पहले दिल्ली के वसुंधरा मार्केट क्षेत्र से चोरी किया गया था। चोरी के बाद उसे खोलकर ई-रिक्शा में रखकर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।

क्या-क्या हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से—

  • चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (DL3SEN4271) के खुले हुए पार्ट्स
  • घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा (सीज)
  • बाइक खोलने के उपकरण (2 पेचकस और 10 रिंच)

बरामद किए हैं।

 पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दिल्ली और नोएडा के विभिन्न थानों में वाहन चोरी और अन्य धाराओं के मामले शामिल हैं। इमरान के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है।

 अभियुक्तों का विवरण

  • इमरान (20 वर्ष) — निवासी हरौला, सेक्टर-5 नोएडा, मूल निवासी बदायूं
  • मोहम्मद सोनू (लगभग 25 वर्ष) — निवासी जे.जे. कॉलोनी, सेक्टर-9 नोएडा, मूल निवासी सीवान, बिहार

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों और चोरी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है।।