बुधवार, 11 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर:-सेक्टर-58 पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर, चोरी की स्प्लेंडर बाइक, नकदी और अवैध चाकू बरामद!!

शेयर करें:


गौतमबुद्धनगर:-सेक्टर-58 पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर, चोरी की स्प्लेंडर बाइक, नकदी और अवैध चाकू बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने वाहन चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 420 रुपये नकद और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में वांछित रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-58 की टीम ने 10 मार्च 2026 की रात क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसकी पहचान सलमान पुत्र ईनाम, निवासी ग्राम गुनंतलाराव थाना जटलाना जिला यमुनानगर (हरियाणा), उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई।

पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से चोरी की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी-16 डीसी-0867), 420 रुपये नकद और एक अवैध चाकू बरामद हुआ। बरामद बाइक के बारे में आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने करीब तीन महीने पहले खोड़ा के बुद्ध बाजार क्षेत्र से यह मोटरसाइकिल चोरी की थी। इस संबंध में थाना खोड़ा, जिला गाजियाबाद में मुकदमा संख्या 531/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि करीब एक महीने पहले उसने सेक्टर-58 के सी-ब्लॉक क्षेत्र में एक राहगीर से टेक्नो कंपनी का मोबाइल फोन छीना था, जिसे बाद में उसने रास्ते में ही किसी व्यक्ति को बेच दिया। इस घटना के संबंध में थाना सेक्टर-58 में मुकदमा संख्या 55/2026 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ वाहन चोरी, लूटपाट तथा आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में भी उसके खिलाफ थाना सेक्टर-58 में मुकदमा संख्या 78/2026 धारा 317(2) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

थाना सेक्टर-58 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर क्षेत्र में हुई अन्य चोरी और लूट की घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।।