मंगलवार, 3 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा शादी समारोह में जेबकतरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 51 हजार से अधिक नकदी व अवैध चाकू बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा शादी समारोह में जेबकतरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 51 हजार से अधिक नकदी व अवैध चाकू बरामद!!

!! वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा के थाना सेक्टर-39 पुलिस ने शादी समारोहों में भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 51,200 रुपये नगद, एक अवैध चाकू तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार दिनांक 03 मार्च 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 89/2026 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सुरजीत पुत्र शोभाराम को सेक्टर-41, नोएडा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से चोरी के 51,200 रुपये, एक अवैध चाकू तथा अपाचे मोटरसाइकिल (रजि. नं. DL3SEH2338) बरामद की गई।

शादी समारोह बनाता था निशाना

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह शादी समारोहों में बारात चढ़त के दौरान भीड़ में घुसकर लोगों की जेब और बैग से नकदी पार कर देता था। भीड़भाड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर वह आसानी से मौके से फरार हो जाता था। बरामद की गई नकदी सामुदायिक बारात घर, सेक्टर-39 नोएडा में आयोजित एक शादी समारोह से चोरी की गई थी।

आरोपी का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त सुरजीत (उम्र 39 वर्ष) मूल रूप से सुहागपुर, थाना बरदा, जिला आजमगढ़ का निवासी है। वर्तमान में वह एस्थल मंदिर के पास, संगम विहार, दिल्ली में रह रहा था।

आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ नोएडा और दिल्ली में चोरी, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध सेक्टर-24, सेक्टर-58 थाना क्षेत्र और साकेत कोर्ट, दिल्ली में भी पूर्व में मामले दर्ज रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि आरोपी पेशेवर अपराधी है और लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

बरामदगी

  • 51,200 रुपये नगद
  • एक अवैध चाकू
  • घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल (DL3SEH2338)

पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शादी समारोहों और सार्वजनिक आयोजनों में सक्रिय ऐसे गिरोहों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।