बुधवार, 25 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा लेबर चौक पर मारपीट और धमकी देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा लेबर चौक पर मारपीट और धमकी देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई!!

 !!विशेष संवाददाता!!

दो टूक// नोएडा के थाना एक्सप्रेस वे क्षेत्र में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 25 मार्च 2026 को की गई, जो हाल ही में दर्ज एक गंभीर मामले से जुड़ी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 23 मार्च 2026 की रात सेक्टर-168 स्थित ग्राम छपरौली के लेबर चौक पर वादी के साथ साहिल चौहान, राजीव और कुनाल सहित कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना एक्सप्रेस वे में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों नामजद आरोपियों—राजीव पुत्र धर्मी लोहिया, कुनाल पुत्र जनेश्वर और साहिल कुमार पुत्र अशोक कुमार—को छपरौली कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी गौतमबुद्धनगर के मोहियापुर और छपरौली गांव के निवासी हैं।

इस संबंध में थाना एक्सप्रेस वे में मु0अ0सं0 47/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 191(2), 351(2) और 352 के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।