बुधवार, 25 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर नौशाद उर्फ टोला गिरफ्तार, सेक्टर-39 पुलिस की बड़ी कार्रवाई!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर नौशाद उर्फ टोला गिरफ्तार, सेक्टर-39 पुलिस की बड़ी कार्रवाई!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा, 25 मार्च 2026: थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त नौशाद उर्फ टोला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-44 कट के पास से दबोचा। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, 25 मार्च 2026 को चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेक्टर-39 थाना पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नौशाद उर्फ टोला (उम्र 23 वर्ष), पुत्र युसुफ मलिक, निवासी पेट्रोल पंप वाली गली, मोरना (थाना सेक्टर-24, नोएडा) को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित था।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास काफी लंबा और गंभीर है। उसके खिलाफ हत्या, मादक पदार्थ तस्करी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2018 से लेकर 2026 तक विभिन्न थाना क्षेत्रों—सेक्टर-24, सेक्टर-39, सेक्टर-49 और सेक्टर-58—में उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं, जिनमें भारतीय दंड संहिता, बीएनएस, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराएं शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोह से जुड़ा हुआ है और कई वारदातों में शामिल रहा है। उसकी गिरफ्तारी से आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।।