गौतमबुद्धनगर: अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, सेक्टर-39 पुलिस की कार्रवाई!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
नोएडा, 20 मार्च 2026:
दो टूक// थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध देशी तमंचा बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 मार्च 2026 को लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से कार्रवाई करते हुए सेक्टर-37 बस स्टैंड के पास से समीर पठान नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर पठान पुत्र तैय्यब पठान निवासी बुलंदशहर (वर्तमान पता खजूर कॉलोनी, सदरपुर, सेक्टर-45, नोएडा) के रूप में बताई। आरोपी की उम्र करीब 21 वर्ष बताई जा रही है।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से .315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे तत्काल हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराएं शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।।
