शुक्रवार, 20 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई: वाहन चोरी गैंग का सरगना सहित दो बदमाश गिरफ्तार, 16 बाइक चोरी कांड का खुलासा!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: गैंगस्टर एक्ट में बड़ी कार्रवाई: वाहन चोरी गैंग का सरगना सहित दो बदमाश गिरफ्तार, 16 बाइक चोरी कांड का खुलासा!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

गौतमबुद्धनगर, 20 मार्च 2026

दो टूक// ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-2 पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह के सरगना समेत दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से दोपहिया वाहनों की चोरी कर उनके महंगे पार्ट्स बेचकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 19 मार्च 2026 को मु0अ0सं0 098/2026 धारा 2(b)(1)/3 गैंगस्टर अधिनियम में वांछित अभियुक्त राहुल (गैंगलीडर) पुत्र राकेश एवं अर्जुन पुत्र भूरा को थाना क्षेत्र के सेक्टर चाई-3 से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस को इनकी तलाश थी।

 गिरोह का तरीका

जांच में सामने आया कि यह गिरोह पहले सुनसान स्थानों और पार्किंग क्षेत्रों की रैकी करता था, इसके बाद मौका पाकर दोपहिया वाहनों की चोरी करता था। चोरी के बाद वाहनों को तोड़कर उनके महंगे पार्ट्स अलग-अलग बेच दिए जाते थे। इस तरह गिरोह अवैध कमाई कर रहा था।

इस गैंग का सरगना राहुल है, जबकि इसके अन्य सदस्य रोहित, सुमित, सचिन और अर्जुन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर 2025 को भी थाना बीटा-2 पुलिस ने इस गिरोह के सदस्यों को चोरी की 16 मोटरसाइकिल और अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया था।

 लंबा आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार गैंगलीडर राहुल पर गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अर्जुन पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ हाल ही में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद से ये फरार चल रहे थे।

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही, गिरोह द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति की भी जांच की जा रही है।।