शुक्रवार, 20 मार्च 2026

“09 वर्षों में उत्तर प्रदेश बना विकास का पावरहाउस: सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि की नई गाथा — प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह”

शेयर करें:


“09 वर्षों में उत्तर प्रदेश बना विकास का पावरहाउस: सुशासन, सुरक्षा और समृद्धि की नई गाथा — प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह”

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

गौतम बुद्ध नगर में प्रेस वार्ता, 09 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन

गौतम बुद्ध नगर, 20 मार्च 2026।
दो टूक// उत्तर प्रदेश सरकार के सफल 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद गौतम बुद्ध नगर में कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि बीते 09 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर देश में अपनी अलग पहचान बनाई है।

इस अवसर पर जनपद गौतम बुद्ध नगर की 09 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी, विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह, विधायक दादरी तेजपाल नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित जिलाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

व्यवस्था परिवर्तन से विकास की ओर अग्रसर प्रदेश

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वर्ष 2017 से उत्तर प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में कार्य प्रारंभ हुआ। यह परिवर्तन केवल सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण की नई सोच का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश ने अराजकता से व्यवस्था, निराशा से विश्वास और पिछड़ेपन से प्रगति की ओर बढ़ते हुए “नए भारत के नए उत्तर प्रदेश” के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है।

कानून व्यवस्था में मजबूत पकड़, अपराध पर सख्ती

प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कड़ी कार्रवाई की गई—

  • ₹4000 करोड़ से अधिक की माफिया संपत्ति जब्त/ध्वस्त
  • 53 संगठित अपराधी गिरोहों का उन्मूलन
  • 977 अपराधियों पर NSA के तहत कार्रवाई
  • 2.19 लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती
  • UP-112 की प्रतिक्रिया समय 1 घंटे से घटकर 6 मिनट

इन प्रयासों से प्रदेश में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ और निवेश को प्रोत्साहन मिला।

गरीब कल्याण योजनाओं से बदली तस्वीर

सरकार ने अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए करोड़ों लोगों को राहत पहुंचाई—

  • 15 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन
  • 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए
  • 5.60 करोड़ आयुष्मान कार्ड जारी, 09 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा
  • 1 करोड़ जरूरतमंदों को पेंशन (₹1000 से बढ़ाकर ₹1500 प्रस्तावित)
  • 5 लाख से अधिक बेटियों के विवाह हेतु ₹1 लाख की सहायता

महिला सशक्तिकरण के तहत 1.06 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं और 18 लाख “लखपति दीदी” बनीं।

कृषि और किसानों के लिए बड़े कदम

  • खाद्यान्न उत्पादन 557 से बढ़कर 737 लाख मीट्रिक टन
  • गन्ना किसानों को ₹3.15 लाख करोड़ का भुगतान
  • 3.12 करोड़ किसानों को ₹99 हजार करोड़ DBT के माध्यम से सहायता

युवा, शिक्षा और रोजगार में नई दिशा

  • 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां
  • 49.86 लाख युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण
  • “स्कूल चलो अभियान” से 40 लाख नए नामांकन
  • सवा लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया

इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व विकास

प्रदेश में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ—

  • 2 से बढ़कर 22 एक्सप्रेसवे (निर्माण/प्रगति पर)
  • 16 एयरपोर्ट संचालित, 8 निर्माणाधीन
  • 07 शहरों में मेट्रो सेवा
  • दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल का संचालन
  • उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित होने की दिशा में कार्य

पर्यटन और अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और अयोध्या में हुए विकास कार्यों से पर्यटन को नई गति मिली—

  • 156 करोड़ से अधिक पर्यटकों का आगमन
  • महाकुंभ 2025 से वैश्विक पहचान

आर्थिक रूप से प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद ₹13 लाख करोड़ से बढ़कर लगभग ₹36 लाख करोड़ हो गया है तथा प्रति व्यक्ति आय में तीन गुना वृद्धि हुई है।

1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर कदम

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2029-30 तक उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए औद्योगिक निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

“देश की विकास यात्रा का प्रमुख इंजन बना उत्तर प्रदेश”

प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था में 9.1% योगदान देते हुए विकास का प्रमुख इंजन बन चुका है। बीते 09 वर्षों में प्रदेश ने सुशासन, पारदर्शिता और जनविश्वास की मजबूत नींव पर विकास की नई इबारत लिखी है।।