शनिवार, 7 मार्च 2026

गोण्डा- विशेष अभियान के तहत 39 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वांछित व गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु 6.3.2026 को विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान को सफल बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लंबित गैर-जमानती वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
उक्त अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीमों का गठन कर कार्यवाही की गई। इस विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा कुल 39 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
इस क्रम में थाना खरगूपुर पुलिस ने 05, थाना धानेपुर पुलिस ने 02, थााना मोतीगंज पुलिस ने 02, थाना छपिया पुलिस ने 02, थाना तरबगंज पुलिस ने 08, थाना वजीरगंज पुलिस ने 01, थाना को0 कर्नलगंज पुलिस ने 05, थाना कौड़िया पुलिस ने 01 व थाना परसपुर पुलिस ने 13 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।