शनिवार, 21 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: पुलिस की बड़ी पहल: 13 नई पीआरवी स्कॉर्पियो गाड़ियां सड़कों पर, अब और तेज होगी पुलिस रिस्पॉन्स !!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर :पुलिस की बड़ी पहल: 13 नई पीआरवी स्कॉर्पियो गाड़ियां सड़कों पर, अब और तेज होगी पुलिस रिस्पॉन्स !!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// ग्रेटर नोएडा/नोएडा। कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत, प्रभावी और आधुनिक बनाने की दिशा में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने एक अहम कदम उठाया है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट क्षेत्र में पहले से संचालित पीआरवी वाहनों के अतिरिक्त 13 नई स्कॉर्पियो (पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल) गाड़ियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य आम जनता को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना, आपातकालीन स्थितियों में प्रतिक्रिया समय (Response Time) को कम करना और क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी को और अधिक मजबूत बनाना है।

 थाना क्षेत्रों में ऐसे हुआ वाहनों का आवंटन

पुलिस द्वारा इन अत्याधुनिक पीआरवी वाहनों को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और कानून-व्यवस्था की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग थानों में तैनात किया गया है—

  • थाना सेक्टर-113 – 01 वाहन
  • थाना बिसरख – 01 वाहन
  • थाना बादलपुर – 01 वाहन
  • थाना सूरजपुर – 01 वाहन
  • थाना नॉलेज पार्क – 01 वाहन
  • थाना दादरी – 01 वाहन
  • थाना कासना – 01 वाहन
  • थाना दनकौर – 02 वाहन
  • थाना जेवर – 02 वाहन
  • थाना रबूपुरा – 01 वाहन
  • थाना बीटा-2 – 01 वाहन

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस

इन सभी पीआरवी वाहनों को आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित किया गया है। इन्हें संबंधित क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और आपातकालीन सेवाओं के लिए तैनात किया गया है, जिससे किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 पुलिस कमिश्नर का स्पष्ट निर्देश

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सभी अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि इन वाहनों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग करते हुए आम जनता को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा प्रदान की जाए। साथ ही क्षेत्र में निरंतर निगरानी बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है।

जनता में बढ़ेगा सुरक्षा का भरोसा

इस पहल से न केवल पुलिस की प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा, बल्कि आमजन में सुरक्षा का भाव भी और अधिक मजबूत होगा। यह कदम कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की आधुनिक, जवाबदेह और सक्रिय पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।।