गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.15 किलो अवैध गांजा बरामद!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक// नोएडा, 23 मार्च 2026
थाना फेस-1 नोएडा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त एक शातिर महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 मार्च 2026 को थाना फेस-1 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की मदद से सेक्टर-8 क्षेत्र में अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रबीना उर्फ रूबीना पत्नी सब्बीर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अभियुक्ता क्षेत्र में गांजा सप्लाई के अवैध कारोबार से जुड़ी हुई थी और लंबे समय से इस गतिविधि में संलिप्त थी।
अभियुक्ता का विवरण
रबीना उर्फ रूबीना पत्नी सब्बीर, निवासी जे.जे. कॉलोनी, सेक्टर-9, नोएडा, उम्र करीब 28 वर्ष।
आपराधिक इतिहास
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्ता के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें—
- मु0अ0सं0 400/2025 धारा 115(2)/351(2)/351(3)/351/74 BNS थाना फेस-1
- मु0अ0सं0 139/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फेस-1
बरामदगी
- 01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा
पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अभियुक्ता के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही, नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाएगा।।
