सोमवार, 23 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: तीनों तहसीलों में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’: 79 शिकायतें दर्ज, मौके पर 5 का निस्तारण, अधिकारियों को सख्त निर्देश!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: तीनों तहसीलों में ‘संपूर्ण समाधान दिवस’: 79 शिकायतें दर्ज, मौके पर 5 का निस्तारण, अधिकारियों को सख्त निर्देश!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

गौतमबुद्धनगर | 23 मार्च 2026

दो टूक//जनपद गौतमबुद्धनगर की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को जिले की तीनों तहसीलों—जेवर, दादरी और सदर—में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान कुल 79 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर संबंधित नागरिकों को राहत प्रदान की गई। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 दादरी तहसील में सबसे अधिक शिकायतें

तहसील दादरी में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी अनुज नेहरा ने की। यहां सबसे अधिक 71 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 05 का मौके पर समाधान किया गया।
एसडीएम नेहरा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित मामलों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

इस दौरान जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश, प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल, तहसीलदार प्रतीक चौहान समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 जेवर और सदर में भी समाधान दिवस आयोजित

तहसील जेवर में उप जिलाधिकारी दुर्गेश सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ, जहां 07 शिकायतें दर्ज की गईं।
वहीं तहसील सदर में उप जिलाधिकारी आशुतोष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 01 शिकायत प्राप्त हुई।

प्रशासन का फोकस: पारदर्शिता और समयबद्ध समाधान

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का एक ही स्थान पर सुनवाई और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और हर प्रकरण की गुणवत्ता के साथ जांच कर समाधान किया जाए।

कुल मिलाकर, संपूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन ने जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।।