सोमवार, 23 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.14 किलो अवैध गांजा बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.14 किलो अवैध गांजा बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

गौतमबुद्धनगर | 23 मार्च 2026

दो टूक// नोएडा में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेक्टर-20 पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 किलो 140 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 मार्च 2026 को थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से कार्रवाई करते हुए गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-29 के पास से अभियुक्त विशाल पुत्र सत्यवीर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसे वह अवैध रूप से बेचने की फिराक में था।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने का काम करता था और पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है।

 अभियुक्त का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल पुत्र सत्यवीर, निवासी सेक्टर-58, थाना सेक्टर-58 नोएडा के रूप में हुई है। उसका मूल निवास ग्राम कसीसो, थाना खैर, जनपद अलीगढ़ बताया गया है। उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है।

बरामदगी

  • 01 किलो 140 ग्राम अवैध गांजा

आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं—

  • मु0अ0सं0 98/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना सेक्टर-20
  • मु0अ0सं0 384/2024 धारा 317(2)/317(5)/345(3) बीएनएस व 9/25 आर्म्स एक्ट, थाना बीटा-2
  • मु0अ0सं0 81/2024 धारा 379/411 भादवि, थाना कासना

 पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इस तरह के अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, अन्य संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।।