सोमवार, 23 मार्च 2026

गौतमबुद्धनगर: “एक शाम शहीदों के नाम”: नोएडा में संगीत संध्या के जरिए शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि !!🇮🇳

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: “एक शाम शहीदों के नाम”: नोएडा में संगीत संध्या के जरिए शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि !!🇮🇳

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा, 23 मार्च।
शहीद दिवस के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सेक्टर-37 स्थित अधीरा बैंक्विट हॉल, बोटैनिकल गार्डन में “एक शाम शहीदों के नाम” शीर्षक से भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और भजनों के माध्यम से भारत के अमर वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर श्री अशोक भाटी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा रविंद्र भगत, सुंदर बाबा, प्रमोद टाइगर, ललित सिंघल, कुलदीप गुप्ता, विनय शर्मा समेत सैकड़ों लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अद्वितीय बलिदान को याद किया।

अशोक भाटी का प्रेरणादायक संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने बेहद ओजस्वी और प्रेरणादायक विचार रखे। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे महान क्रांतिकारियों ने अपने विचारों, साहस और बलिदान से भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है।

अशोक भाटी ने कहा कि आज के युवाओं को इन महान वीरों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देश की आजादी केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि लाखों बलिदानों की अमर गाथा है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।
उन्होंने जोर देकर कहा कि शहीदों का सपना एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत था, जिसे साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उनके शब्दों ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में नई ऊर्जा और देशभक्ति का संचार कर दिया।

 परविंदर अवाना और सुभाष चौधरी की सक्रिय भूमिका

एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे देश के इतिहास को जानें और शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।

वहीं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुभाष चौधरी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों की याद को जीवित रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

 देशभक्ति गीतों से गूंजा माहौल

संगीत संध्या के दौरान देशभक्ति भजनों, “वंदे मातरम्” और “इंकलाब जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से पूरा सभागार गूंज उठा। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया और हर कोई देशप्रेम की भावना में डूबा नजर आया।

🇮🇳 लिया देश सेवा का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने, देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने तथा शहीदों के आदर्शों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया।

यह आयोजन न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम बना, बल्कि समाज में राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का संदेश भी प्रभावी रूप से प्रसारित करने में सफल रहा।।