गुरुवार, 26 मार्च 2026

गोण्डा- 01 दहेज हत्याभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना को0 देहात पुलिस ने 01 दहेज हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि थाना को0 देहात पर पंजीकृत मु0अ0स0- 17/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित 01 आरोपी अभियुक्त हरिकेश गोस्वामी पुत्र शशि कुमार को ठकुरापुर मोड़ के पास सड़क से गिरफ्तार किया गया। 
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादिनी मिथला देवी पत्नी श्याम मुरारी निवासी लालपुर चन्द्रभान थाना को0 नगर गोण्डा द्वारा थाना को0 देहात में तहरीर दी गयी कि उन्होने अपनी लड़की की शादी 4 वर्ष पूर्व हरिकेश पुत्र शशी कुमार उर्फ बब्बू निवासी ठकुरापुर (डीहा) से की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उनकी लड़की को उसके पति व ससुरालीजनों द्वारा नगदी, मोटरसाईकिल, जेवर, भैंस की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। दिनांक 12.1.2026 को विपक्षीगण द्वारा दहेज की मांग को लेकर उनकी लड़की की हत्या कर दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना को0 देहात में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। दिनांक 26.3.2026 को थाना को0 देहात पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त हरिकेश गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।