गुरुवार, 26 मार्च 2026

मऊ :युवती ने युवक पर रेप का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज।।||Mau:Young woman accuses youth of rape; case registered.|||

शेयर करें:
मऊ :
युवती ने युवक पर रेप का लगाया आरोप, रिपोर्ट दर्ज।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज स्थानीय थाना क्षेत्र के एक अनुसुचित जाति की निवासनी ने होटल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल और इनकार करने पर जान मारने की धमकी देते हुए वीडियो वायरल करने पर पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  दर्ज मुकदमे में  पीड़िता ने बताया कि वह कोपागंज सरकारी अस्पताल के पास पैथालॉजी सेंटर पर काम करती है। पीड़िता ने  बताया कि सेंटर पर घर से आने जाने के दौरान गांव के ही शिवम यादव द्वारा आये दिन छिटाकशी करने लगा। दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़िता ने आरोप  लगाया कि आरोपी युवक बीते दिसम्बर महीने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ मऊ रोडवेज पर ले गया और खाने-पीने के लिए वहीं एक होटल में ले जाकर बैठा दिया। थोड़ी देर बाद आरोपी कुछ खाने की सामग्री और कोल्डड्रिंक ले आया। आरोप लगाया कि खाद्य सामग्री में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने से वह अचेत हो गई जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ बलात्कार कर उसके अश्लील वीडियो भी बना लिया। उसके शाम को कोपागंज बाजार लाकर उसे छोड़ दिया। जाते जाते युवक ने धमकी दिया कि किसी से कुछ बताईं तो तुम्हारे अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। धमकी के डर से वह किसी से कुछ भी नहीं बताई। कुछ दिनों बाद आरोपी युवक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ ब्लैक मेल करने लगा। जब पीड़िता ने इनकार कर दिया तो आरोपी युवक ने उसे मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां देते बीते 18 मार्च को उसके साथ बनाएं गए अश्लील वीडियो न केवल वायरल कर दिया। बल्कि जान मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक की धमकी से वह और उसके परिवार के लोग काफी डरे सहमें हुए हैं।