उन्नाव :
महिला की गोली मारकर हत्या करने वाला हत्यारोपी गिरफ्तार।
दो टूक : उन्नाव जनपद के थाना अचलगंज मे दर्ज हत्या मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर आलाकत्ल देशी तमंचा एवं कारतूस व खोखा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम थाना अचलगंज पुलिस द्वारा हत्या के वांछित अभियुक्त को कब्जे से आलाकत्ल एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर को बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
इस्पेक्टर बृजेश कुमार शुक्ला के अनुसार स्थानीय थाना अचलगंज पर दिनांक 10.12.2025 को रामखेलावन पुत्र मुनेश्वर नि0 ग्राम मन्नाखेडा थाना अचलगंज जनपद उन्नाव ने तहरीर दी कि मेरी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अचलगंज पर मु0अ0सं0 665/2025 धारा 3(5), 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था दिनांक 03.02.2026 को थाना अचलगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त लालता पुत्र बैजनाथ नि0 बरकोता थाना बंथरा जनपद लखनऊ उम्र 31 वर्ष को कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस 315 बोर को बरामद कर नवनिर्माणाधीन कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
लालता पुत्र बैजनाथ नि0 बरकोता थाना बंथरा जनपद लखनऊ उम्र 31 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. SHO बृजेश कुमार शुक्ला 2.उ0नि0 अंजनी कुमार सिंह
3. का0 प्रवीण चौरसिया
4. का0 ओमनारायण
5. का0 अमरजीत
