मऊ :
गला रेतकर अधेड़ की हत्या,शव झाडियों मे फेका,पुलिस जांच मे जुटी।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना सरायलखंसी क्षेत्र के चोरपाकला इलाके में झाडियों मे सोमवार को एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मौके पर पहुची पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया इसके बाद पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और जांच मे जुट गई। वहीं आशंका जताई जा रही है हत्यारों ने गला रेतकर हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए है। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस मौजूद।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार सरायलखंसी थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर गांव निवासी शिवरतन राजभर उर्फ गेड़ी पुत्र जगरूप राजभर उम्र 50 वर्ष जो इस समय अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़कर मठ मुहम्मदपुर गांव निवासी एक विधवा महिला के साथ 10 वर्षों से रहता था।जो मजदूरी व फल बेचकर अपना जीवन व्यतीत करता था। सोमवार की सुबह चोरपाकला के गरथौली गांव के पास एक सुन शान बागिचे में शिवरतन राजभर का गला कटा शव बरामद हुआ।दाहिने हाथ पर भी जख्म के कई निशान थे।देखने में प्रतित हो रहा है कि मृतक के साथ जोर जबरदस्ती किया गया हो।मौके पर कई थाने की पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुटी।फारेसिगं टीम मौके पर पहुंची कर छानबीन कर रही है। गांव में तरह तरह के चर्चाएं हो रही है। मौके पर पहुंचे एडीशनल एसपी,सीओ सीटी, थानाध्यक्ष सरायलखंसी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
