मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

लखनऊ : श्रीलंका में घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, चोर CCTV कैमरे मे हुआ कैद।||Lucknow:The battery of an e-rickshaw parked outside a house in Sri Lanka was stolen, and the thief was caught on CCTV camera.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
श्रीलंका में घर के बाहर खड़ा ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, चोर CCTV कैमरे मे हुआ कैद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र श्रीलंका वृन्दावन योजना सेक्टर में सीसीटीवी कैमरे के निगरानी मे घर के बाहर खड़ा एक ई-रिक्शा से बैटरी चोरी हो गई। यह घटना मंगलवार तड़के भोर में हुई है। अज्ञात चोर करीब साढ़े चार बजे खड़े ई-रिक्शा से बैटरी चुरा ले गया।
विस्तार
जनपद उन्नाव जनपद के रहने वाले अनुप कुमार परिवार के साथ श्रीलंका कालोनी वृन्दावन योजना सेक्टर 5 मे किराए पर रहते है और ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरन पोषण करते है । इन्होंने बताया कि सोमवार देर रात ई रिक्शा लाकर घर के गेट पर खड़ा किया था मंगलवार की सुबह देखा ई रिक्शा की बैटरी बॉक्स खुला है और बैटरी गायब है घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरा देखा गया तो पता चला कि भोर मे लगभग साढ़े चार बजे के आस पास एक युवक आया ईधर उधर ताक झांक करने के बाद लॉक तोड़कर ई रिक्शा से बैटरी निकाल कर जाते हुए दिखाई दे रहा है।
आस-पास युवक की काफी तलाश करने के बाद आंनलाईन ई एफआईआर दर्ज करा दी है। उनका कहना है कि ई-रिक्शा ही उनकी आजीविका का साधन है और बैटरी चोरी होने से उनका काम पूरी तरह ठप हो गया है।