लखनऊ :
धोखाधड़ी कर 9 बीधा जमीन बेचने वाले गिरोह का इनामिया सरगना गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के थाना मोहनलालगंज पुलिस टीम थाने दर्ज मामले मे फरार चल रहे 25 हजार रुपए का इनामी जालसाज
अमरीश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार जालसाज अपने साथियों के गिरोह बनाकर लगभग 9 बीघा भूमि फर्जी व्यक्ति को खड़ा कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर विक्रय करने का आरोप है।इसके अन्य साथी पहले गिरफ्तार हो चुके है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना ठाकुरगंज लखनऊ
निवासी राजकुमार वर्मा व श्रीमती मंजू वर्मा पत्नी सुनील कुमार वर्मा ने कोतवाली मोहनलालगंज मे 3 जनवरी को तहरीर देते बताया कि ग्राम भदेसुवा (निगोहा), तहसील मोहनलालगंज, लखनऊ स्थित खसरा संख्या 1823क, 1822, 1855 एवं 1821क कुल 9 बीघा कृषि योग्य भूमि के संयुक्त स्वामी हैं जिसे उन्होंने पंजीकृत विक्रय विलेख के माध्यम से क्रय किया था।
तथा राजस्व अभिलेखों में उनके नाम बतौर संक्रमणीय भूमिधर दर्ज हैं।
इनका आरोप है कि जालसाजों द्वारा षड्यंत्र के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी व्यक्तियों को खड़ा कर दिनांक 09-11-2022 को उपनिबंधक कार्यालय मोहनलालगंज में भूमि क फर्जी विक्रय विलेख निष्पादित कराया गया।
इसके उपरांत पुनः दिनांक 25-09-2023 को वादी की पत्नी के स्थान पर अन्य महिला को खड़ा कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दोबारा फर्जी रजिस्ट्री कराई गई, जिसमें अभियुक्त अमरीश तिवारी सहित अन्य व्यक्तियों को क्रेता दर्शाया गया। FIR में यह भी अंकित है कि अभियुक्तगण द्वारा उपरोक्त फर्जी बैनामों के आधार पर राजस्व अभिलेखों में नामांतरण कराकर भूमि पर अवैध अधिकार स्थापित करने का प्रयास किया गया।
आरोप यह भी है कि जालसाजो द्वारा उक्त भूमि को आगे पुनः विक्रय करने के उद्देश्य से अनुबंध पत्र (एग्रीमेंट टू सेल) भी निष्पादित किया गया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अभियुक्तगण संगठित रूप से धोखाधड़ी कर वादीगण की संपत्ति हड़पने का प्रयास कर रहे थे। वादीगण का यह भी कथन है कि उन्होंने अपनी भूमि कभी किसी को न तो बेची है और न ही किसी प्रकार की धनराशि प्राप्त की है।
FIR में अभियुक्तों को भू-माफिया प्रवृत्ति का व्यक्ति बताते हुए यह आरोप लगाया गया है कि वे पूर्व से ही फर्जी व्यक्तियों को खड़ा कर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से जमीनों पर अवैध कब्जा करने का कार्य करते हैं तथा वादीगण को आर्थिक व मानसिक क्षति पहुँचाई गई। इस सूचना पर थाना मोहनलालगंज पर मु0अ0सं0 458/24 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120B IPC पंजीकृत किया गया।
पुलिस विवेचना के दौरान प्रकाश में आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त अमरीश तिवारी पुत्र रामस्वरूप निवासी भिखारीखेड़ा पोखरा, जनपद बाराबंकी की संलिप्तता पाई गई। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में माननीय न्यायालय से 82 सीआरपीसी (उद्दघोषणा) आदेश प्राप्त किया जा चुका हैं। अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिस पर ₹25,000/- का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास, तकनीकी विश्लेषण एवं गोपनीय सूचना के आधार पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अभियोग उपरोक्त में पूर्व में अन्य जालसाजो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं। फरार चल रहे इनामिया अमरीश तिवारी पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम भिखारीखेडा पोस्ट पोखरा, थाना हैदरगढ़, जनपद बाराबंकी हाल पता आलमबाग, सैनिक नगर, थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ उम्र करीब 39 वर्षी गिरफ्तार कर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
