अम्बेडकर नगर :
मांगे पूरी न होने पर शिक्षामित्रों ने आन्दोलन की दी चेतावनी।।
।। पूनम तिवारी।।
दो टूक : मूल विद्यालय वापसी,स्थानांतरण व समय से मानदेय भुगतान की शिक्षामित्रों ने किया मांग,मांगे पूरी न होने पर आन्दोलन की चेतावनी।
अम्बेडकर नगर। शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर की बैठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय अम्बेडकर नगर के निकट हुई। बैठक में शिक्षामित्रों के मूल विद्यालय वापसी स्थानांतरण/ समायोजन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण किए जाने व शिक्षामित्रों का मानदेय प्रति माह समय से महीने के प्रथम सप्ताह में भुगतान किए जाने की मांग किया। बैठक में सेवामुक्त हुए शिक्षामित्रों के अवशेष मानदेय का भुगतान शीघ्र किए जाने की मांग किया गया। बैठक में शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिला अध्यक्ष राम चन्दर मौर्य, जिला महामंत्री मो. मोसीर खान, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र कुमार यादव जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ उपाध्याय रमेश कुमार,बदरी प्रसाद तिवारी, संगीता वर्मा सहित अनेकों शिक्षामित्र मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के जिलाध्यक्ष व शिक्षामित्र केयर समिति अम्बेडकर नगर के जिला संयोजक राम चन्दर मौर्य ने कहा कि जनपद के शिक्षामित्रों की समस्याओं के समाधान को लेकर शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर निरंतर संघर्षरत रहेगा। समस्याओं का समाधान न होने की दशा में शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर द्वारा जिला मुख्यालय पर आन्दोलन किया जाएगा। जिला महामंत्री मो. मोसीर खान ने जनपद के शिक्षामित्रों से शिक्षामित्र शिक्षक संघ अम्बेडकर नगर के के साथ एक जुट होकर संघर्ष करने की अपील किया।
