मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

लखनऊ : चालक एवं परिचालक की डयूटी साफ्टवेयर के माध्यम से लगाए : प्रभु एन सिंह।।||Lucknow:Drivers and conductors should be assigned duties through software: Prabhu N Singh.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
चालक एवं परिचालक की डयूटी साफ्टवेयर के माध्यम से लगाए : प्रभु एन सिंह।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी 20 क्षेत्रों के क्षेत्रीय प्रबंधकों,सेवा प्रबंधकों, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। 
विस्तार :
प्रबंध निदेशक बिन्दुवार विषयों की समीक्षा बैठक में सुगम ऐप से लगने वाले क्रू-डयूटी की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी चालक एवं परिचालक की डयूटी साफ्टवेयर के माध्यम से लगाना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। साफ्टवेयर का विकास डयूटी में पारदर्शिता लाने के लिए ही किया गया है।
 02 फरवरी 2026 तक के संचालन प्रतिफलों की समीक्षा में बस उपयोगिता, लोड फैक्टर,आय प्रतिबस प्रतिदिन व ईधन औसत में गतवर्ष की समान अवधि के सापेक्ष प्रदेश में सर्वाधिक गिरावट वाले क्षेत्र,डिपो के अधिकारियों को प्रतिफलों में सुधार हेतु सचेत किया गया तथा निर्देशित किया गया कि स्वयं डिपो,क्षेत्र के संचालन प्रतिफलों की नियमित समीक्षा करें। साथ ही समस्त क्षेत्रों को दिये गये आय के लक्ष्य को शत् प्रतिशत प्राप्त करना सुनिश्चित करें। क्षेत्र के अंतर्गत सबसे खराब प्रतिफल वाले डिपो में क्षेत्रीय प्रबन्धक,सेवा प्रबन्धक द्वारा पृथक-पृथक दिवस में डिपो का भ्रमण कर प्रतिफलों में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में प्रदेश भर में होने वाली बस दुर्घटना की समीक्षा की गयी। उन्होंने सड़क सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन कराने के निर्देश दिये, जिससे कि दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री एवं मा0 परिवहन मंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मौत के आकड़ों में 50 प्रतिशत तक कमी लाई जाए। उन्होंने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों सहायक क्षेत्र प्रबंधकों को फील्ड में जाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में परिवहन निगम की बसों से हो रही दुर्घटनाओं के कारण जनधन की हानि एवं बसों का संचालन सुदृढ़ न होने के कारण मुख्यालय से स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि चालकों को बगैर प्रशिक्षण दिलाये मार्ग पर न भेजा जाए।
सभी क्षेत्रीय प्रबन्धको को निर्देश दिए गए के  अपने अधीनस्थ  यातायात निरीक्षकों को निर्देश करे कि प्रतिदिन सघन मार्ग की बसों को चेक किया जाए जिससे राजस्व बढ़ाया जा सके। प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा  निर्देशित किया गया  कि कोई भी भ्रष्टाचार, कदाचार की शिकायत प्राप्त होने पर कार्यवाही की जाएगी l