मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

लखनऊ : जन्मदिन के अवसर पर लोकबंधु हास्पिटल में किया रक्तदान।||Lucknow:Blood donation was organized at Lokbandhu Hospital on the occasion of the birthday.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
जन्मदिन के अवसर पर लोकबंधु हास्पिटल में किया रक्तदान।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के लोक बंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय के डिपार्टमेंट ऑफ ब्लड बैंक में सतेंद्र कुमार बारी सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश के जन्मदिन के अवसर पर बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन गया।।
विस्तार : 
लोकबंधु चिकित्सालय के ब्लड बैंक परिसर में उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य सतेंद्र कुमार बारी ने अपने जन्मदिन पर मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया और स्वयं रक्तदान किया।
इस अवसर पर चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजीव कुमार दीक्षित एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी की गरिमामई उपस्थित में किया गया इस अवसर पर ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ पी सी तिवारी, एस पी उपाध्याय,आर के पांडेय ,विपिन ,राज बहादुर नीतू सुनीता,सुनील आशीष,अमित एवं सुनील उपाध्याय,आरक्षी प्रमोद कुमार उपस्थित रहे!  शिविर कार्यक्रम के दौरान 16 लोगों ने पंजीकरण कराया एवं 12 रक्तदाताओं के द्वारा  रक्तदान किया गया !तत्पश्चात रक्तदाताओं को अल्पाहार एवं प्रमाणपत्र तथा डोनर कार्ड देकर सम्मानित किया गया !