सुल्तानपुर :
सदर विधायक ने वीर सपूत शहीद को किया नमन,दिया कंधा ।
दो टूक : सुलतानपुर --अमर शहीद भूपेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर जब उनके पैतृक गांव पहुंचा,तो पूरा इलाका ‘भारत माता की जय’ और ‘भूपेंद्र सिंह अमर रहें’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। गांव से लेकर अंतिम संस्कार स्थल तक जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी, लेकिन हर दिल में वीर सपूत पर गर्व साफ झलक रहा था।शहीद के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे राजप्रसाद उपाध्याय ‘राजबाबू’ ने शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक सैनिक का कंधा ही देश का भार उठाता है। आज शहीद को कंधा देते हुए गर्व के साथ-साथ अपार दुख की अनुभूति हो रही है।विधायक ने शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार और समाज शहीद परिवार के साथ हर कदम पर खड़ा है।अंतिम यात्रा के दौरान तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर देख ग्रामीणों की आंखें भर आईं। युवाओं,बुजुर्गों और महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर वीर सपूत को अंतिम सलामी दी।
