सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

मऊ :SIR व नए मतदाताओं के नाम जोड़ने को लेकर तहसील सदर में हुई बैठक।।||Mau:A meeting was held at the Sadar Tehsil office regarding the SIR (Summary Revision of Electoral Rolls) and the addition of new voters' names.||

शेयर करें:
मऊ :
SIR व नए मतदाताओं के नाम जोड़ने को लेकर तहसील सदर में हुई बैठक।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के सदर उप जिलाधिकारी  के आदेशानुसार तहसील सदर में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने को लेकर एक अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का उद्देश्य आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। इस दौरान मतदाता सूची के अद्यतन, नए मतदाताओं के पंजीकरण, त्रुटि सुधार और अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में कांग्रेस पार्टी की ओर से शहर अध्यक्ष सलमान जमशेद, रामकरण यादव, शकेब आलम एवं गनी अहमद उपस्थित रहे। उपस्थित प्रतिनिधियों ने मतदाता जागरूकता अभियान को मजबूत करने, योग्य नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने और प्रक्रिया को सरल बनाने को लेकर अपने सुझाव रखे।
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की रूपरेखा से अवगत कराया गया तथा सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की गई, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। अंत में अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि अभियान के दौरान प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।