मऊ :
पुलिस ने एक लाख का चाइनीज माँझे के साथ दुकानदार को किया गिरफ्तार।
पुलिस छापेमारी में 1980 रोल के साथ अन्य समान बरामद किया।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शहर कोतवाल अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बांस की मस्जिद के पास छापेमारी कर एक दुकानदार को चाइनीज मांझा बेचते हुए पकड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से भारी मात्रा में चाइनीज मांझा, रील और अन्य संबंधित सामग्री बरामद की गई जिसकी अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपए बता रही है।
विस्तार :
पुलिस अधीक्षक मऊ, इलामारन के निर्देशन में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के बिक्री के विरुद्ध अभियान अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर कृष राजपूत के कुशल नेतृत्व में कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा आज 09 फरवरी को अभियान के अंतर्गत चैकिंग के दौरान मुखबिर खास द्वारा न्याज पतंग सेंटर सदर चौक बांस की मस्जिद के बगल चोरी-छिपे गोपनीय तरीके से प्रतिबंधित नायलॉन/सिंथेटिक मांझे (चाइनीज मांझा) की बिक्री और भंडारण करने की सूचना प्राप्त हुई उक्त सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त वसीम अहमद पुत्र न्याज़ अहमद नि0 सदर चौक बाँस की मस्जिद थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ उम्र करीब 23 वर्ष को मय प्रतिबंधित चाइनीज़ माँझा के कुल 1980 पीस के साथ गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. वसीम अहमद पुत्र न्याज़ अहमद नि0 सदर चौक बाँस की मस्जिद थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ उम्र करीब 23 वर्ष
बरामद सामग्री का विवरणः-
1. चाइनीज़ माँझा रोल 18X30= 540 पीस, 80X12= 960 पीस, 80X6= 480 पीस कुल 1980 पीस कीमती करीब 1 लाख रूपये आंका जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग का विवरणः-
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर
1. मु.अ.सं. 47/26 धारा 223B, 125, 293 BNS व 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 थाना कोतवाली नगर , जनपद मऊ
