लखनऊ :
चाइनीज मांझा से हो रहे हादसे को लेकर पुलिस का एक्शन तेज।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ पुलिस ने चाइनीज मांझा से हो रही लगातार घटनाओं के बाद पुलिस कमिश्नरेट ने सख्ती दिखाते हुए अलग अलग जोन के थाना क्षेत्रों मे छापेमारी कर चेकिंग शुरु कर दी। वहीं बचाव के दृष्टिगत ड्रोन कैमरा से निगरानी किया जा रहा है एवं हाइड्रोलिक क्रेन के मदद से फ्लाईओवर के खम्भों पर लटके हुए खतरनाक मांझो को हटाना शुरु कर दिया।
विस्तार :
संदिग्ध दुकानो मे पुलिस की छापेमारी।
श्रीमान पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेंद्र कुमार सेंगर, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था लखनऊ बबलू कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी एवं एसीपी मोहनलालगंज विकास पाण्डेय ने
चाइनीज मांझे पर बड़ा एक्शन लेते हुए
सख्ती दिखाते हुए निगोहां कस्बे में छापेमारी की। एसीपी विकास पाण्डेय और निगोहां थाना प्रभारी अनुज तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
कई दुकानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया है। पुलिस ने मांझे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
●पुलिस शहर मे ड्रोन कैमरों से रखी हुई है नजर।
DCP पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पश्चिमी जोन में आए दिन चाइनीज मांझा से घायल हो रहे लोगों के के बचाव के दृष्टिगत थाना क्षेत्र चौक बाजारखाला तथा ठाकुरगंज में स्पेशल किस्म के ड्रोन का संचालन कर सघन इलाकों में उड़ रही पतंगो की निगरानी कर पतंगबाजो को चिन्हित किया गया चूँकि पश्चिमी जोन का इलाका बहुत सघन होने के कारण पतंग किस घर से उड़ाई जा रही है इसका पता नहीं लगाया जा सकता जिसके लिये उन्नत किस्म के ड्रोन का इस्तेमाल कर पतंगबाजों के घरों का GPS लोकेशन ट्रैस कर पतंगबाजो के घरों की तलाशी ले कर घातक चाइनीज मांझा इस्तेमाल करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
थाना क्षेत्र चौक व बाजारखाला में फ्लाईओवर के उपर हाइड्रोलिक क्रेन द्वारा तथा पुलिस टीम द्वारा स्वयं मोटरसाइकिल से बांस व बल्लियों का प्रयोग कर बिजली के तारों पर लटक रहे मांझो के हटाया गया जिससे रास्ता सुगम हो सके।
थाना क्षेत्र बाजारखाला में घूम-घूम कर पैसे की हार-जीत की बाजी लगाकर पतंगबाजी करने वाले दो नफर अभियुक्तों 1. सदफ अली पुत्र हैदर अली नि० मलेसेमऊ गोमतीनगर लखनऊ । 2. अयान खान पुत्र चन्दू नि० मलेसेमऊ गोमतीनगर लखनऊ। को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से खतरनाक मांझे की 03 अदद चरखी व 11 अदद पतंग को भी बरामद किया गया।
