मऊ:
हत्या मामले में फरार चल रही दो महिला आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत घोसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है।
यह है मामला?
बीती 6 फरवरी को ग्राम खन्तिया निवासी संगीता देवी के पति रामभवन यादव पर विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल रामभवन की आजमगढ़ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस संबंध में थाना घोसी पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित धारा 103(1) (हत्या) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार ने बताया कि मारपीट के दौरान गम्भीर रुप से घायल अधेड़ की मौत हो गई थी। उक्त मामले मे फरार चले रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र सिरसिया मोड़ के पास से घटना में शामिल दो महिलाओं, सुनीता (पत्नी विजेन्द्र) और रमावती (पत्नी स्व. केदार) को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार, निरीक्षक अपराध मोतीलाल पटेल, कांस्टेबल डब्लू सिंह, ऋषिकेश, महिला कांस्टेबल पुष्पलता पाण्डेय और बबली पाण्डेय शामिल रहे।
