लखनऊ :
तीन थाना क्षेत्रों सड़क दुर्घटना में होमगार्ड समेत तीन की हुई मौत।
खास तीन मृतक तेजरफ्तार वाहन के शिकार हुए।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के तीन अलग अलग थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना मे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई।
विस्तार :
●पहली घटना -:
पुलिस के अनुसार बीते दिनांक 8 फरवरी रात लगभग 20:15 बजे कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र शीतल खेड़ा मोड़ पर एक्सीडेंट की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो जानकारी मिली कि कमलेश पुत्र चेतराम निवासी ग्राम शीतल खेड़ा थाना मोहनलालगंज लखनऊ उम्र लगभग 50 वर्ष साइकिल से मोहनलालगंज की तरफ आ रहे थे कि अचानक विपरीत दिशा से आ रहे वाहन मो0सा0 सं. UP32 MC 9924 HF Deluxe ने टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को आनन फानन में सीएचसी मोहनलालगंज उपचार हेतु भेजा गया जहां डॉक्टरों ने घायल कमलेश को मृत घोषित कर दिया।
आरोपी वाहन चालक को मौके से ही पुलिस हिरासत में लिया गया। मृतक के परिजनों मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
●दूसरी घटना -- बीते रविवार की रात थाना इटौंजा क्षेत्रान्तर्गत मूंगफली फैक्ट्ररी के सामने बेकाबू कार ने बाईक मे जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार दोनो लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए राहगीरों की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलो को सीएचसी ईटौजा पहुचवाया जहाँ हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टर ने केजीएमयू ट्रामा भेज दिया। जहाँ इलाज के दौरान एक की मौत हो गई दूसरे का इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 08 फरवरी करीब 22.00 बजे मूंगफली फैक्ट्ररी के सामने के पास मोटर साइकिल द्वारा मोहना से इटौंजा आ रहे श्री कुंवर बहादुर सिंह उम्र करीब 55 वर्ष पुत्र केदार सिंह निवासी गौहना खुर्द थाना इटौजा लखनऊ व अंगद सिंह उम्र करीब 40 वर्ष पुत्र मुनेश्वर सिंह निवासी उपरोक्त को किसी अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु सीएचसी इटौंजा ले जाया गया। जहां से दोनों घायल उपरोक्त को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा कुंवर बहादुर सिंह उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया एवं घायल अंगद सिंह का इलाज चल रहा है। जिनके परिजन मौके पर मौजूद है।
पुलिस द्वारा परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम कार्यवाही हेतु शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
● तीसरी घटना -:
पुलिस के मुताबिक थाना महानगर क्षेत्र
सांई मंदिर स्मृति वाटिका के पास रविवार की रात होमगार्ड योगेंद्र नाथ शुक्ला उम्र करीब 55 वर्ष पुत्र रामस्नेही शुक्ला निवासी पुराना हैदराबाद महानगर लखनऊ जो कि साइकिल से जा रहे थे को किसी अज्ञात चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज हेतु ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा योगेंद्र शुक्ला उपरोक्त को मृत घोषित कर दिया गया।
इस सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम कार्यवाही हेतु शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया।
मृतक के पुत्र सालू की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर अज्ञात चारपहिया वाहन चालक के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
