मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

मऊ :तेजरफ्तार का कहर बेकाबू पिकअप ने महिला को मारी टक्कर हुई मौत।||Mau:The havoc of speeding; an out-of-control pickup hit a woman, resulting in her death.||

शेयर करें:
मऊ :
तेजरफ्तार का कहर बेकाबू पिकअप ने महिला को मारी टक्कर हुई मौत।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना मधुबन क्षेत्र दरगाह शहीद चौक जयराम यादव की मूर्ति के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप चौक के बगल में दऊरा बना रही 55 वर्षीय वृद्ध महिला को मारी जोरदार टक्कर महिला की मौके पर हुई मौत एक दूसरी महिला हुई गंभीर पिकअप चालक टक्कर मारने के बाद हुआ फरार मौके पर जुटी भीड़ पिकअप चालक दोहरीघाट की तरफ से आ रहा था पुलिस पिकअप ड्राइवर को पकड़ने के लिए जांच पड़ताल कर रही है
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना मधुबन क्षेत्र दरगाह में मंगलवार की दोपहर लगभग 1.30 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ़्तार मिनी पिकअप में सड़क किनारे बांस के सामान बना रही एक महिला और एक अन्य महिला ग्राहक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दरगाह निवासिनी कला देवी पत्नी विंध्याचल 55 की मौत हो गयी जबकि
कुसूमी देवी पत्नी राम बदन यादव(50) निवासिनी भैंसहा गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा मधुबन दोहरीघाट मार्ग पर सिकड़ीकोल मोड़ के पास हुआ। 
प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार पिकअप दोहरीघाट की तरफ से आ रही थी। वाहन की रफ़्तार अत्यंत तेज थी। सिकड़ीकोल मोड पर टर्न लेते समय चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सडक किनारे फुटपाथ पर बैठी दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गयी। टक्कर के बाद चालक वाहन कों वहीं छोड़ कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर मौके पर लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गयी। भाजपा मण्डल मंत्री हरिबंश मौर्य अन्य लोगों की सहायता से घायल दोनों महिलाओं को वाहन में लाद कर सीएचसी फतेहपुर मंडाव पहुँचाया। यहाँ चिकित्सकों ने कला देवी को मृत घोषित कर दिया। दूसरी महिला कुसमी देवी का इलाज चल रहा है।