मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

लखनऊ : पुलिस ने इलेक्ट्रिक तार चोरी करने वाले दो शातिरो को किया गिरफ्तार।।||Lucknow: Police arrested two criminals who were stealing electric wires.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पुलिस ने इलेक्ट्रिक तार चोरी करने वाले दो शातिरो को किया गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना मडियांव पुलिस टीम ने मंगलवार को
निर्माणाधीन माल व मकानो से इलेक्ट्रिक तार चोरी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 बण्डल इलेक्ट्रिक तार व घटना मे प्रयुक्त एक ई-आटो बरामद किया है। पकड़े गए शातिरो के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार थाना मड़ियांव थाने में दर्ज मुकदमे की छानबीन एवं जांच पड़ताल के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि निर्माणाधीन मकान से इलेक्ट्रिक तार चोरी करने वाले दो युवक एक ई-ऑटो के साथ चन्द्राढाल से भिठौली की ओर सीतापुर रोड पर जा रहे हैं जिन्हें शीघ्र कार्यवाही करने पर पकड़ा जा सकता है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने घेरा बंदी कर चोरी के माल के साथ दो युवकों को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ मे अपना नाम अनिल कुमार पुत्र धर्मपाल निषाद, निवासी बड़ा चांदगंज, छापर दल्ला, अलीगंज, लखनऊ मूल पता - ग्राम इशवारा बेहटा, पोस्ट ऐरा, थाना खमरिया, जिला खीरी उम्र 23 वर्ष दूसरे ने
अपना नाम राजकुमार निषाद उर्फ टन्नू पुत्र स्व० रामदुलारे निषाद,निवासी तिवारी गली, अन्ना मार्केट, फैजुल्लागंज, किराये का मकान, थाना मड़ियांव, लखनऊ मूल पता - ग्राम इशवारा बेहटा, पोस्ट ऐरा, थाना खमरिया, जिला खीरी का रहने वाला बताया। के कब्जे से 10 अदद बंडल इलेक्ट्रिक तार तथा घटना में प्रयुक्त 01 अदद ई-ऑटो संख्या UP32 XN 1215 बरामद किया गया।
बरामदगी के संबंध में थाना मड़ियांव लखनऊ पर मु0अ0सं0 052/2026 धारा 305 (ए)/317(2) बी०एन०एस० पंजीकृत पाया गया। अभियुक्तों को उनके द्वारा किये गये अपराध से अवगत कराते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी की कार्यवाही के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।