मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

लखनऊ : दस दिवसीय किसान क्रांति पदयात्रा का वृन्दावन मे हुआ समापन,सौपा ज्ञापन।||Lucknow: The ten-day Kisan Kranti Padyatra concluded in Vrindavan, and a memorandum was submitted.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
दस दिवसीय किसान क्रांति पदयात्रा का वृन्दावन मे हुआ समापन,सौपा ज्ञापन।
दो टूक : भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) की लखनऊ में चल रही दस दिवसीय किसान क्रांति पदयात्रा का मंगलवार को पीजीआई स्थित वृंदावन मे हजारों किसानों की हुंकार से समापन हुआ।
विशाल किसान महापंचायत के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह उपस्थित होकर किसानों का उत्साह बढ़ाया। इस महापंचायत मे महिला व पुरुष किसानों की मौजूदगी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। वहीं संगठन ने एसपी गोसाईगंज को किसानों से सम्बंधित मांग पत्र सौपा।।
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के किसानों के द्वारा लखनऊ मे चला रही दस दिवसीय किसान क्रांति पदयात्रा वृन्दावन योजना पीजीआई पहुंचकर किसान महापंचायत में
परिवर्तित हो गई। किसान महापंचायत में
 राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। व ACP ऋषभ यादव को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र में किसानों के साथ हो रहे उत्पीड़न, भूमि विवाद, अवैध कब्जों एवं पुलिस स्तर पर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। 
महापंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और उनके सम्मान व अधिकारों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की जायज मांगों की अनदेखी हुई तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।
संगठन का उद्देश्य किसानों को न्याय दिलाना है और भरोसा दिलाता हूँ कि राजस्व प्रशासन, पुलिस प्रशासन अथवा अन्य विभागों से जुड़ी किसी भी समस्या में किसान संगठन हर स्तर पर किसानों के साथ खड़ा रहेगा।
वहीं किसान महापंचायत में मौजूद किसानों ने एक स्वर में एकजुट रहने का प्रण लिया।