लखनऊ :
सुसाइड नोट लिखकर सिक्योरिटी गार्ड ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्रान्तर्गत एक सिक्योरिटी गार्ड ने फांसी लगाकर जान दे दिया। पेड़ से लटकता शव देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमे पारिवारिक जिम्मेदारियों से परेशान होने की बात लिखी है। पुलिस जांच कर रही है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में कृतिका अपार्टमेंट के गेट के पास लगे पेड में मफलर के सहारे लटक कर सिक्योरिटी गार्ड ने आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सिक्योरिटी गार्ड का नाम श्रीप्रकाश चौबे 50 वर्ष पुत्र संत प्रकाश चौबे निवासी गहजी अहरौला आजमगढ़ के रहने वाले के रुप मे पहचान हुई है।
इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि श्रीप्रकाश चौबे कृतिका अपार्टमेंट में बीती तीन माह से बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करते थे। सोमवार की रात अपार्टमेंट के एग्जिट गेट के पास लगे एक पेड़ में उन्होंने मफलर के सहारे लटक कर जान दे दी। सुबह लोगों ने उनका शव फंदे से लटका देखा सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर साक्ष्य जुटाया। छानबीन के दौरान पुलिस को मृतक गार्ड के जेब से सुसाइट नोट मिला। सुसाइट नोट में उन्होंने लिखा था- 'मैं परिवार की जिम्मेदारी से परेशान से परेशान हूं जिसका सही निर्वाहन नही कर पा रहा हूं मेरी मौत का मैं स्वयं जिम्मेदार हूं'। मृतक पांच भाईयों मे तीसरे नम्बर के थे परिवार में पत्नी ऊषा व दो बेटे मनु और अनुज है। वह लोग गांव में रहते है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।
