गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

मऊ :पुलिस ने चलाया एंटी रोमियो चेकिंग अभियान की कार्रवाई।।||Mau:Police launched an anti-Romeo checking campaign.||

शेयर करें:
मऊ :
पुलिस ने चलाया एंटी रोमियो चेकिंग अभियान की कार्रवाई।।
दो टूक : मऊ जनपद में शांति सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के क्रम में पुलिस अधीक्षक मऊ  इलामारन जी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में 25 फरवरी दिन,रात्रि एण्टीरोमियों चेकिंग व पटाखों की दुकानों का सत्यापन अभियान चलाया गया।
पुलिस के अनुसार जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई। 13 एण्टीरोमियों टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों, चौराहा, मार्केट, पार्क, मॉल, स्कुल की संख्या 94 स्थानों पर 1645 व्यक्तियों को चेक किया गया। साथ ही 50 वैध/अवैध पटाखों की दुकानों को चेक किया गया जिसमें कोई अवैध दुकान नहीं पाया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई।
 85 व्यक्तियों का बन्ध पत्र, 46 को चेतावनी, 09 को 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत कार्यवाही व 06 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही साथ पुरस्कार घोषित व 05 वर्षो के सम्पत्ति संबन्धी अवराधियों के सत्यापन का अभियान चलाया गया। जिसमें पुरस्कार घोषित अभियुक्त की संख्या 14 में 11 चेक किया गया। जिसमें 11फरार 03 शेष पाये गये। साथ ही 05 वर्षो में सम्पत्ति संबन्धी अपराधियों की कुल संख्या 640 में 356 अपराधियों को चेक किया गया। जिसमें 09 जेल में 327 जमानत पर 13 फरार 07 अन्य व 284 शेष पाये गये।