लखनऊ :
बस में भीड़ का माहौल बना युवतियों ने बैग से पार किये लाखों के जेवरात।
दो टूक : लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग शनिदेव मन्दिर चौराहे पर तीन युवतियों ने बस में वृद्ध महिला के बैग से लाखों रुपए जेवरात पार कर दिये।पीडिता को जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस को लिखित सूचना दी लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नही की।
विस्तार :
मूल रूप से जनपद उन्नाव के भगवंत नगर निवासी शुभम सैनी रजनी खंड आशियाना में परिवार के साथ रहते हैं।
उन्होंने बताया कि वह अपनी मां रंजना सैनी के साथ बीती 9 फरवरी को भाई की शादी मे शामिल होने के लिए सुबह करीब 11:55 बजे शनि देव मंदिर चौराहे तेलीबाग से भगवंत नगर उन्नाव जाने वाली कैसरबाग डिपो की बस में बैठे थे। मां के आगे एक युवती थी जबकि पीछे दो थीं।
इनका आरोप है कि बस मे सवार तीन महिलाओं ने बैग काटकर दस लख जेवरात चोरी कर लिया। पीड़िता ने पीजीआई थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की थी पीडिता थकहार कर यूपीकॉप पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई थी जो रिजेक्ट हो गई।
