गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

लखनऊ :खेत में पड़ा मिला किसान शव,हत्या की जताई आशंका।।||Lucknow:Farmer's body found lying in field, suspicion of murder.||

शेयर करें:
लखनऊ  :
खेत में पड़ा मिला किसान शव,हत्या की जताई आशंका।।
दो टूक : लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र अन्तर्गत कनकहा गांव से मंगलवार की रात घर से लापता हुए किसान का शव खेत मे संदिग्ध हालत मे पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर इलाके मज हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस छानबीन शुरु कर दी। किसान के चेहरे व पैरो मे चोट के निशान है हत्या की आशंका जता रही है फिलहाल परिवार के लोगो ने चुप्पी साध रखी है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र कनकहा गांव के किसान हरीलाल (52) मंगलवार की रात लगभग दस बजे पत्नी मालती से विवाद होने के बाद घर से नाराज होकर चला गया था काफी देर तक वापस न आने पर बेटे अरूण ने पिता को फोन किया तो फोन बंद मिला। किसान के घर वापस न आने से चिंतित किसान की बहू केतकी ने बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे पुलिस चौकी
कनकहा मे ससुर के लापता होने की सूचना दी थी। बुधवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे चरवाहो ने गांव के बाहर गेंहू के खेत मे लापता किसान हरीलाल शव पड़ा देखा जिसकी सूचना गॉव मे फैल गई जानकारी होने पर मौके पर पहुचे मृतक के बेटे ने शव की शिनाख्त कर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को शव के पास तारपीन की खाली बोतल पड़ी मिली जब कि तलाशी मे मृतक की जेब से सात सौ रूपए व मोबाइल फोन बरामद हुआ, शव के चेहरे व पैरो मे चोट के निशान है चेहरे व पैर से चमड़ी गायब है। शव देखकर लोंगो ने किसान की हत्या कर शव फेके जाने की आशंका जताई है। सूत्रों की माने किसान ने चार माह पहले जमीन बेची थी जिसको लेकर घर मे आए दिन फसाद होता था।
फिलहाल पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।