लखनऊ :
ताला तोड़कर घर में चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार,माल बरामद।
हरदासी खेड़ा में बंद घर को निशाना बनाते हुए घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात समेत कीमती समान करने करने वाले शातिर दो चोरो को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान, सफेद-पीली धातु की ज्वैलरी, नगद 2,66,000/-रुपए एक बाइक बरामद किया। शातिर युवकों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
DCP ईस्ट शशांक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना चिनहट क्षेत्र हरदासी खेड़ा निवासी सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने बीते 2 फरवरी थाना स्थानीय पर को लिखित सूचना देते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी के घर का ताला तोड़ कर कीमती जेवरात, नगदी 1,10,000 रुपये, हीरो सीडी डीलक्स बाइक सं0 UP32HU6380 व घर का कीमती घरेलु सामान चोरी कर लेने विषयक मु0अ0स0-55/2026 धारा- 305 (ए)/331(4) BNS थाना चिनहट जनपद लखनऊ बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ।
उपरोक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के सफल अनावरण एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी/माल बरामदगी हेतु तत्काल टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी।
दिनांक 02.02.2026 को मुखबिर खास की सूचना एवं प्राप्त सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर घटना में संलिप्त घटना को कारित करने वाले अभियुक्तों (1) राहुल गुप्ता पुत्र महेश गुप्ता निवासी ग्राम जरहरा थाना इंदिरानगर लखनऊ उम्र करीब 35 वर्ष (2) रामू कश्यप उर्फ करिया पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम बरईन पुरवा थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा उम्र करीब 47 वर्ष को राष्ट्रीय ग्राम उद्योग आश्रम इंटर कालेज मटियारी थाना चिनहट लखनऊ के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 02 अदद अँगूठी पीली धातु, 02 अदद लाकेट पीली धातु कुल, 01 जोड़ी कान का झुमका पीली धातु, 03 अदद नाक की नथ पीली धातु, 01 जोड़ी कान की बाली पीली धातु, 01 अदद करधन सफेद धातु, 05 जोड़ी बिछिया सफेद धातु, 02 जोड़ी पायल सफेद धातु, 01 अदद गैस सिलेंडर एचपी कंपनी का, 01 अदद टीवी, 01 अदद मोटरसाइकिल चोरी की बिना नंबर प्लेट की एचएफ डीलक्स, 01 अदद इलेक्ट्रानिक तराजू, 01 अदद प्लास, 01 अदद का पेचकश, 02 अदद नंबर प्लेट जिन पर UP32HU6380 लिखा हुआ, 02 अदद लोहे का बेल्चा, कुल कीमत लगभग - व नगद 2,66,000/- रूपए बरामद किया। अभियुक्तगण उपरोक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्तों द्वारा थाना आशियाना के वादी मुकदमा शाहेदा हुसैन पुत्र स्व० अनवर हुसैन निवासी-4/323ए रूचिखण्ड-1 थाना आशियाना लखनऊ के घर से दिनांक 28.01.2026 को घर से चोरी की गई थी। जिसमें चोरी किये हुए कुल 60,000/- रू बरामद किया गया।
◆जेल मे हुई दोस्ती बना लिया गैंग,छूटते घटना को दिया अंजाम।
पुलिस पूछताछ मे गिरफ्तार युवकों ने बताया दोनो पहले भी कई बार जेल जा चुके हैं दोनों की जान पहचान जेल में हुई थी। दोनों मिलकर चोरी की घटना कारित करते है चोरी के मामले में जेल गए थे तथा जेल से निकलने के बाद दोनों ने चोरी की योजना बनाई तथा चोरी करने निकल गए तथा दिनाँक 24-25/01/2026 की रात में बाबा कबाड़ी के सामने तालाबंद घर में चोरी की घटना किए थे तथा दिनांक- 28/01/2026 की रात को आशियाना में बंद घर में ताला तोड़ कर चोरी किए थे साहब ज्वैलरी और 60000/- रूपये बाबा कबाड़ी के सामने जो चोरी की थी, उसका व शेष रूपया आशियाना में की गई चोरी का है आज हम लोग उन्हीं चोरी के माल का बँटवारा करने यहाँ मिले थे तथा चोरी के माल का अभी बँटवारा कर ही रहे थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया।
●अनावरित अभियोग का विवरणः-
01. मु0अ0सं0-55/2026 धारा 305 (ए)/331(4) BNS व बढ़ोत्तरी धारा 317 (2)/317 (4) BNS थाना चिनहट लखनऊ
02. मु0अ0सं0-22/26 धारा-305ए/317(2) बीएनएस थाना आशियाना जनपद लखनऊ।
गिरफ्तार शातिर युवकों का विवरण-
1- राहुल गुप्ता पुत्र महेश गुप्ता निवासी ग्राम जरहरा थाना इंदिरानगर लखनऊ उम्र करीब 35 वर्ष
2- रामू कश्यप उर्फ करिया पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम बरईन पुरवा थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा उम्र करीब 47 वर्ष।
●गिरफ्तार राहुल गुप्ता का अपराधिक इतिहास।
01. मु0अ0सं0-135/25 धारा-305(a), 317(2), 317(5), 331 (4) बीएनएस थाना जानकारीपुरम लखनऊ।
02. मु0अ0सं0-356/23 धारा-380/411/4567 भादवि थाना इन्दिरानगर लखनऊ।
03. मु0अ0सं0-303/24 धारा-305(a), 317(2), 331(4) बीएनएस थाना इन्दिरानगर लखनऊ।
04. मु0अ0सं0-59/14 धारा-147/323/506 भादवि थाना गाजीपुर लखनऊ।
05. मु0अ0सं0-890/17 धारा-411/41/420 भादवि थाना गाजीपुर लखनऊ।
06. मु0अ0सं0-853/18 धारा-411/41/420 भादवि थाना गाजीपुर लखनऊ।
07. मु0अ0सं0-854/18 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना गाजीपुर लखनऊ।
08. मु0अ0सं0-463/24 धारा- 305 (a), 317(2), 324(2), 331(4)) बीएनएस थाना गाजीपुर लखनऊ।
09. मु0अ0सं0-492/24 धारा-305(a), 317(2), 331(3) बीएनएस थाना गाजीपुर लखनऊ।
10. मु0अ0सं0-494/24 धारा-305(a), 317(2), 331(4) बीएनएस थाना गाजीपुर लखनऊ।
11. मु0अ0सं0-501/24 धारा-317(2), 317(5) बीएनएस थाना गाजीपुर लखनऊ।
12. मु0अ0सं0-502/24 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गाजीपुर लखनऊ।
13. मु0अ0सं0-168/24 धारा-305ए/317(2)/331(4) बीएनएस थाना विकासनगर लखनऊ।
14. मु0अ0सं0-458/24 धारा- 305/317(2)/331(4) बीएनएस थाना सरोजनीनगर लखनऊ। अभियुक्त उपरोक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
● रामू का आपराधित इतिहासः-
01. मु0अ0सं0-360/24 धारा-3050/317(2)/331(3) बीएनएस थाना जानकीपुरम लखनऊ।
02. मु0अ0सं0-119/22 धारा-380/411/457 भादवि थाना मडियांव लखनऊ।
03. मु0अ0सं0-124/22 धारा-380/411/457 भादवि थाना मडियांव लखनऊ
04.मु0अ0सं0-140/22 धारा-380/411 भादवि थाना मडियांव लखनऊ
05. मु0अ0सं0-179/22 धारा-380/411/457 भादवि थाना मडियांव लखनऊ
06. मु0अ0सं0-185/22 धारा-380/411/454 भादवि थाना मडियांव लखनऊ
07.मु0अ0सं0-196/22 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना मडियांव लखनऊ
08. मु0अ0सं0-197/22 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना मडियांव लखनऊ अभियुक्त उपरोक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
