सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

लखनऊ : दबंगों ने पूर्व सैनिक को पीटा जान से मारने की दी धमकी।।||Lucknow:Thugs beat up a former soldier and threatened to kill him.

शेयर करें:
लखनऊ : 
दबंगों ने पूर्व सैनिक को पीटा जान से मारने की दी धमकी।।
●दबंग बोकर ने जबरन सैनिक का बेच रहा था प्लाट।
दो टूक: राजधानी लखनऊ के  थाना पीजीआई क्षेत्र हैबतपुर मवईया चरण भट्टा रोड नरसिंह कालोनी में पूर्व सैनिक के निर्माणाधीन प्लांट पर दबंग बोकर ने पहुचकर जबरन विवाद किया । विरोध करने पर अपने साथियों के पूर्व सैनिक के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीडित सैनिक स्थानीय थाने में लिखित शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराया।
विस्तार
जानकारी के अनुसार आर्मी से रिटायर पूर्व सैनिक श्रीकान्त तिवारी शकुरपुर नीलमथा लखनऊ मे परिवार के साथ रहते है। 
इन्होने लिखित तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि हैबतपुर मवईया चरण भट्टा रोड नरसिंह कालोनी में अपने मकान का निर्माण करा रहा हूँ दिनांक 30/01/2026 को दोपहर बाद पंकज मिश्रा और ओंकार नाथ दुबे,निवासी-सतगुरू पुरम कालोनी के निवासी है जो मेरे अर्ध निर्माणरत मकान पर आकर किसी अन्य व्यक्ति को दिखा कर बेचने की बात कर रहे थे। जिस पर सैनिक विरोध किया, महोदय मै मकान का निर्माण अपने निजी सुविधा के लिए करवा रहा हूँ, जब मैने इसका विरोध किया तो उक्त दोनो ने मुझे धक्का मारा, जिससे मे नीचे गिर गया मुझे घुटने में गंम्भीर चोट आयी, मेरा घुटना सेना में बम्ब ब्लास्ट होने से पहले ही छतिग्रस्त है । और माँ बहन की गाली दी और मुझे अतहर अली उर्फ किट्टू  की धमकी दी जिस पर मैने तुरंत 112 पर फोन किया जिस पर उन्होने मुझे जान से मारने की धमकी दी और कहाँ कि जान प्यारी है तो ढंग से रहो वरना तुम्हारे मकान में काट कर गाड देंगे मुझे मेरे परिवार सहित जान-माल का खतरा है।