गौतमबुद्धनगर: बिसरख पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गांजा तस्करी में लिप्त दो शातिर गिरफ्तार, 2.650 किलो गांजा व स्कूटी बरामद!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक// गौतमबुद्धनगर।
थाना बिसरख पुलिस ने नशे के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए अवैध गांजे की बिक्री में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 किलो 650 ग्राम अवैध गांजा तथा घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी भी बरामद की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 फरवरी 2026 को थाना बिसरख पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना के आधार पर न्यू हैबतपुर टी-प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त
1. सत्ते पुत्र जोगराज एवं
2. सुशील उर्फ सूखे पुत्र सोहनलाल
को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त अवैध रूप से गांजे की बिक्री के उद्देश्य से स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
- सत्ते पुत्र जोगराज, निवासी न्यू हैबतपुर मंडेहया, थाना बिसरख, जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 24 वर्ष।
- सुशील उर्फ सूखे पुत्र सोहनलाल, निवासी न्यू हैबतपुर मंडेहया, थाना बिसरख, जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र लगभग 26 वर्ष।
शातिर अपराधी है मुख्य अभियुक्त
गिरफ्तार अभियुक्त सत्ते पुत्र जोगराज का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध चोरी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसके आपराधिक प्रवृत्ति का स्पष्ट संकेत मिलता है।
बरामदगी का विवरण
- 02 किलो 650 ग्राम अवैध गांजा
- एक स्कूटी संख्या UP-14 CP 4316, घटना में प्रयुक्त
पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।।
