गौतमबुद्धनगर: नोएडा सेक्टर-39 पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक// गौतमबुद्धनगर।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत थाना सेक्टर-39 पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध शस्त्र के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01 फरवरी 2026 को थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान बायोडाइवर्सिटी पार्क, सेक्टर-108 नोएडा के पास से अभियुक्त लोकेश उर्फ झेंदा पुत्र देवेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसके पास से एक अवैध तमंचा .315 बोर बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्त लोकेश उर्फ झेंदा मूल रूप से ग्राम मोहाना, थाना गुलावठी, जिला बुलन्दशहर का निवासी है। वर्तमान में वह थाना फेस-2 क्षेत्र के अंतर्गत भंगेल में किराये के मकान में रह रहा था। अभियुक्त की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास बेहद गंभीर रहा है। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, चोरी, अवैध शस्त्र रखने तथा गुण्डा एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में कुल 06 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जो थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर एवं थाना सेक्टर-39 नोएडा में पंजीकृत हैं।
अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज आपराधिक मामले इस प्रकार हैं—
- आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अवैध शस्त्र से संबंधित कई मुकदमे
- हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी व धमकी जैसी गंभीर धाराएं
- एससी/एसटी एक्ट एवं गुण्डा एक्ट में भी अभियोग दर्ज
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
बरामदगी—
- 01 अवैध देशी तमंचा (.315 बोर)
