मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026

लखनऊ : इंटर कालेज परिसर में लगी प्रदर्शनी पर लगा जबरन जड़ा ताला।||Lucknow:The exhibition held on the inter-college premises has been forcibly locked.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
इंटर कालेज परिसर में लगी प्रदर्शनी पर लगा जबरन जड़ा ताला।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के तेलीबाग बाजार मे स्थित राम भरोसे मौकूलाल इंटर कालेज परिसर में डेढ़ माह से चल रही कश्मीरी ऊलेन प्रदर्शनी को लेकर सोमवार को कुछ लोगों ने जबरन मुख्य गेट पर ताला बंद कर दिया। मामला पुलिस चौकी पहुचा
और पुलिस हस्तक्षेप से गेट का ताला खुलवाकर घटना क्रम की जांच कर रही है।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार राम भरोसे मौकूलाल इंटर कालेज तेलीबाग लखनऊ परिसर मे 
कश्मीरी ऊलेन प्रदर्शनी लगी हुई है सोमवार को जिसमे कुछ विवाद के बाद कुछ लोगों गेट मे ताला जड़ दिया। मामला तेलीबाग पुलिस चौकी पहुचा।
प्रदर्शनी के आयोजक संजय कुमार का आरोप है कि कुछ अराजक तत्व प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचे और तोड़फोड़ की धमकी देते हुए जबरन ताला लगा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर आयोजक ने तेलीबाग चौकी पहुंचकर तहरीर दी। 
कालेज प्रबंधन की माने तो प्रदर्शनी प्रशासन की अनुमति से 5 नवंबर से 20 फरवरी तक के लिए आयोजित की गई है। इसके बावजूद कुछ लोगों ने साजिश के तहत कार्यक्रम को बाधित करने का प्रयास किया गया कालेज परिसर में पूर्व में भी प्रदर्शनी, सर्कस और अन्य सांस्कृतिक आयोजन होते रहे हैं। आयोजकों से निर्धारित शुल्क जमा कराया जाता है और सभी आवश्यक एनओसी प्राप्त होने के बाद ही अनुमति दी जाती है। 
पीजीआइ इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बंद गेट को खोल दिया गया,मामले की छानबीन की जा रही है।